1
आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच अब भी गठबंधन की संभावनाएं बाकी है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। कांग्रेस की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि वो AAP से गठबंधन को तैयार है। दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हैं। इस पर सहमति बनते ही गठबंधन को अंतिम रूप से दिया जाएगा। कांग्रेस के कहना है कि अगर मिलकर चुनाव लड़ा जाए तो सातों सीटें जीती जा सकती है।